
साथ ही 4 भंडारणकर्ताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया है। खनिज विभाग के संचालक और बस्तर कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
अवैध उत्खनन-परिवहन पर केस दर्ज, 36 वाहन जब्त
इस दौरान अवैध रूप से गौण खनिज चुना पत्थर, रेत का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित परिवहनकर्ताओं, उत्खननकर्ताओं और भंडारणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए। कुल 36 गाड़ियों को भी जब्त किया गया है।
खनिज विभाग के अनुसार सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 और खान-खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1967 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।