
गौरव तिवारी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं और लंबे समय से आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म को तैयार करने में करीब दो साल की रिसर्च लगी।
उनका दावा है कि जेमिनाई GT 8K रिजॉल्यूशन की इमेज आसानी से जनरेट कर रहा है। हालांकि ट्रायल फेज में करीब 30 हजार लोग इसका इस्तेमाल भी कर चुके थे, लेकिन सर्वर पर लोड बढ़ने की वजह से फिलहाल इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
ऑल इन वन AI सिस्टम की तरह करेगा काम
गौरव का दावा है कि उनका AI प्लेटफॉर्म एक “ऑल इन वन AI सिस्टम” की तरह काम करेगा। यानी वेबसाइट डिजाइन, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, फोटो और वीडियो क्वालिटी सुधारने से लेकर एडवांस 3D डिजाइनिंग तक के कई काम एक ही जगह पर हो सकेंगे।
उनका कहना है कि अब तक इन कामों के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर और एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ती थी, लेकिन उनका प्लेटफॉर्म यह प्रक्रिया आसान बना देगा।