
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर डांडगांव प्रिंस डाबा के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार में पिकअप क्रमांक सीजी 04 क्यूएन 5108 सामने जा रही गाड़ी को ओव्हरटेक करने के दौरान दूसरे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में पिकअप सवार खुशी अली (30) निवासी छपरा बिहार की मौके पर मौत हो गई। खुशी अली पिकअप का मालिक भी था। गाड़ी को उसका जीजा गुलाम मोहम्मद चला रहा था।
पिकअप की बाड़ी काटकर निकाला गया शव
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप के बाडी को काटकर खुशी अली के शव को बाहर निकाला गया। बताया गया है कि दोनों पिकअप में आम लोड कर रायपुर से छपरा बिहार जा रहे थे।
मृतक खुशी अली लंबे समय से अपने मामा के घर रायपुर में रहकर पिकअप चलवाने का कार्य करता था। टक्कर पिकअप के चालक के दूसरी साइड से हुआ और टक्कर में पिकअप वाहन की बाडी धंस गई थी, इसलिए कटर से बाडी काटकर शव निकालना पड़ा। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।