शुक्रवार, 29 मई के टैरो राशिफल से जानिए किन लोगों को करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, किन राशियों को सफलता मिलेगी, किसे धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा

Chhattisgarh Crimesशुक्रवार, 29 मई के टैरो राशिफल से जानिए किन लोगों को करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, किन राशियों को सफलता मिलेगी, किसे धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। शुक्रवार को रिश्तों में संतुलन, कार्यक्षेत्र में बदलाव और मानसिक स्थिति को लेकर किन बातों का ध्यान रखना होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए टैरो कार्ड्स क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं…

मेष – Two of Pentacles

आज का दिन जिम्मेदारियों को संतुलित करने का है। सुबह से ही आपको काम और परिवार में बैलेंस बनाना होगा। पैसों के लेन-देन को लेकर आज थोड़ा सचेत रहना होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने से आपका तनाव कम होगा। घरेलू काम की वजह से व्यस्तता बढ़ सकती है।

कार्यक्षेत्र पर आज समय प्रबंधन करना बहुत जरूरी है। बिजनेस करने वाले आज अपनी नकदी को संतुलित रखें। फ्रीलांसर्स को आज नए और पुराने क्लाइंट्स में से किसी एक को चुनना होगा। आपकी कार्यकुशलता देखकर ऑफिस में सीनियर अधिकारी बहुत प्रभावित होंगे।

लव

प्रेम में थोड़ा लचीला स्वभाव अपनाना होगा। आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए बातचीत करते रहें। सिंगल लोग आज दो अलग रिश्तों को लेकर असमंजस में रहेंगे। भावनाओं को संतुलित रखकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। प्यार में आज थोड़ा धैर्य और समझदारी दिखाना सही रहेगा।

हेल्थ

भागदौड़ के कारण हल्की थकान महसूस हो सकती है। सिर दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। डाइट में विटामिन और तरल पदार्थ जरूर शामिल करें।

लकी शुभ रंग – पेस्टल ग्रीन

लकी नंबर – 5

वृषभ – The Hanged Man

आज का दिन थोड़ा ठहराव और सब्र लेकर आया है। सुबह से ही आपके कुछ जरूरी काम बीच में अटक सकते हैं। इस स्थिति से परेशान होने के बजाय नए रास्ते तलाशने चाहिए। परिवार के लोग आपके इस शांत स्वभाव की सराहना करेंगे। किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में न लें। परिस्थितियों को नए नजरिए से देखना आपके लिए हितकर होगा।

करियर

कार्यक्षेत्र पर आज किसी प्रोजेक्ट के रुकने से चिंता बढ़ेगी। फ्रीलांसर्स को आज अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ चल रहा विवाद शांत होगा। नई नौकरी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। धैर्य से काम लेने पर ही बड़ी सफलता मिलेगी।

लव

प्रेम में साथी को थोड़ा स्पेस देना बहुत जरूरी है। पुरानी बहसों को भूलकर रिश्ते को नया नजरिया देने का समय है। सिंगल लोग किसी पुराने प्रपोजल पर दोबारा विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी गंभीर पारिवारिक मुद्दे को हल करेंगे। रिश्तों में जिद छोड़ने से आपसी तालमेल पहले से बेहतर होगा। प्रेम में शांति बनाए रखना ही सबसे सही निर्णय है।

हेल्थ

कंधों की स्टिफनेस को दूर करने के लिए कसरत करें। डाइट में सादा और कम तेल वाला भोजन शामिल करें। सुबह का प्राणायाम आपके दिमाग को शांत और फ्रेश रखेगा।

लकी शुभ रंग – लेमन

लकी नंबर – 3

मिथुन – Temperance

आज का दिन पूर्ण सामंजस्य और शांति लाएगा। सुबह से ही आप खुद को संतुलित महसूस करने वाले हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। सभी परेशानियां आपकी सूझबूझ से आसानी से सुलझेंगी। आर्थिक मामलों में आज की गई प्लानिंग बहुत सफल रहने वाली है। आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

करियर

फार्मा और मेडिकल क्षेत्र के लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपका कोऑर्डिनेशन बहुत ही शानदार रहेगा। पार्ट टाइम प्रोजेक्ट्स और रेगुलर जॉब में बेहतर तालमेल बना रहेगा। मैनेजमेंट सेक्टर के लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

लव

लव में बहुत ही खूबसूरत आपसी समझ देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ रिश्तों में चल रहे उतार-चढ़ाव पूरी तरह समाप्त होंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोग रिश्ते पर बड़ा निर्णय लेंगे। बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी विश्वास बढ़ने से प्रेम संबंध में एक नई स्थिरता आएगी।

हेल्थ

आपकी इम्यूनिटी एकदम परफेक्ट बनी रहेगी। शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखने का प्रयास करें। भरपूर मात्रा में नारियल पानी या ताजे फलों का जूस लें। सुबह प्राणायाम और योग करना आपको पूरे दिन फ्रेश रखेगा।

लकी शुभ रंग – टरक्वॉइश

लकी नंबर – 5

कर्क – Ten of Wands

आप जिम्मेदारियों का भारी बोझ महसूस करेंगे। सुबह से ही घरेलू काम और अपनों की उम्मीदें थका सकती हैं। परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने में व्यस्त रहेंगे। घर का माहौल आज थोड़ा भागदौड़ वाला और हैक्टिक रहेगा। अपनी लिमिट से ज्यादा जिम्मेदारियां खुद पर लेने से बचना चाहिए। शाम को परिवार के साथ बैठने से सुकून मिलेगा।

करियर

मल्टीटास्किंग करने से वर्क लोड बढ़ेगा। ऑफिस में कई पेंडिंग प्रोजेक्ट्स एक साथ पूरे करने होंगे। नए उद्यमियों को मार्केट में टिकने के लिए मेहनत करनी होगी। बर्डन की वजह से आपकी ओवरऑल परफॉर्मेंस थोड़ी डिस्टर्ब हो सकती है। अपनी मेहनत के दम पर आज आप बड़ा टारगेट पूरा करेंगे।

लव

लव लाइफ में जिम्मेदारियों का असर साफ देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका नहीं मिलेगा। काम के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। सिंगल लोग व्यस्तता के कारण प्रेम पर ध्यान नहीं देंगे। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए छोटा मैसेज जरूर करें।

हेल्थ

बहुत ज्यादा शारीरिक थकान और बॉडी पेन परेशान करेगा। भारी सामान उठाने से आपको पूरी तरह बचना होगा। अपनी बॉडी को रिकवर करने के लिए प्रॉपर रेस्ट जरूरी है।

लकी शुभ रंग – कॉफी ब्राउन

लकी नंबर – 4

सिंह – Page of Swords

आज का दिन अलर्ट और मानसिक रूप से एक्टिव रहने का है। सुबह से आपके पास नई जानकारियां आती रहेंगी। परिवार के छोटे सदस्यों की बातों पर ध्यान देना होगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहेगा। फिजूल की गॉसिप और दूसरों के मामलों से बचें। सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी का खास ख्याल रखें।

करियर

ऑफिस में नया टेक्निकल टूल या सॉफ्टवेयर सीखने का मौका मिलेगा। कलीग्स के साथ बातचीत करते समय अपने आइडियाज सीक्रेट रखें। कोई आपके काम का क्रेडिट चुराने का प्रयास कर सकता है। नए इन्वेस्टमेंट्स के लिए पेपरवर्क बहुत ध्यान से चेक करें।

लव

रिलेशनशिप में थोड़ा फन देखने को मिलेगा। आप पार्टनर के साथ अपनी हॉबीज को लेकर लंबी डिस्कशन करेंगे। सिंगल लोग सोशल मीडिया पर किसी नए व्यक्ति से जुड़ेंगे। रिश्तों में किसी भी तरह का शक करने से पूरी तरह बचें। प्रेम में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना सही रहेगा।

हेल्थ

रेस्टलेसनेस या हल्की नर्वसनेस महसूस हो सकती है। काम के हैक्टिक शेड्यूल के कारण आंखों में ड्राइनेस रहेगी। ठंडे पानी से आंखें धोएं और थोड़ी देर आराम करें।

लकी शुभ रंग – मिंट ग्रीन

लकी नंबर – 5

कन्या – Four of Pentacles

आज अपने पैसों और रिसोर्सेज को लेकर पजेसिव रहेंगे। सेविंग्स बढ़ाने पर आपका पूरा फोकस रहने वाला है, जिससे फिजूलखर्च रुकेगा। परिवार में किसी बात पर थोड़ा कड़ा रुख अपना सकते हैं। घर का माहौल थोड़ा कंट्रोलिंग, लेकिन पूरी तरह व्यवस्थित रहेगा। किसी भी नई डील में हाथ डालने से पहले अच्छे से सोचें। किसी को बड़ा उधार देने से आपको बचना होगा।

करियर

कॉमर्स और बैंकिंग फील्ड के लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पुरानी स्थापित स्ट्रेटेजी पर ही काम करना आपके लिए सही रहेगा। ऑफिस में मैनेजमेंट आपके काम की खुलकर तारीफ करने वाला है। बजट को बहुत अच्छे से हैंडल करने से आपकी साख बढ़ेगी।

लव

रिलेशनशिप में पार्टनर को लेकर थोड़ी इनसिक्योरिटी हो सकती है। साथी पर ज्यादा रोक-टोक लगाने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। थोड़ी मैच्योरिटी और आपसी अंडरस्टैंडिंग की जरूरत है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें, जिससे दिल हल्का होगा।

हेल्थ

कॉन्स्टिपेशन से बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन लें। माइंड को रिलैक्स करने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। शाम को पार्क में हल्की वॉक करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

लकी शुभ रंग – ग्रे

लकी नंबर – 4

तुला – Ace of Swords

आज का दिन क्लेरिटी लेकर आया है। काफी समय से चल रहा कोई बड़ा कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा। परिवार के किसी बड़े डिसीजन में आपकी राय इंपोर्टेंट मानी जाएगी। घर का माहौल काफी सुलझा हुआ और सकारात्मक रहने वाला है। सच बोलने की आदत से पुराना फैमिली डिस्प्यूट सुलझ जाएगा।

करियर

लीगल फील्ड और लॉ से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को नए कोडिंग प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी मिलेगी। वर्कप्लेस पर आपकी पोजीशन पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो जाएगी। नए स्टार्टअप शुरू करने वालों को सॉलिड विजन प्राप्त होगा। आपके कॉम्पिटिटर्स आपके सामने बिल्कुल टिक नहीं पाएंगे। अपनी लीडरशिप क्वालिटी से आप कार्यक्षेत्र में हावी रहेंगे।

लव

अगर पार्टनर के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही है, तो वह दूर होगी। जो लोग टॉक्सिक रिलेशनशिप में थे, वे बड़ा निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों में एक नया विश्वास और आपसी सम्मान बहुत तेजी से बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। प्रेम में किसी भी तरह का दिखावा न करें।

हेल्थ

तीखी धूप या ज्यादा शोर-शराबे वाली जगहों से बचें। आंखों की सुरक्षा के लिए मोबाइल और लैपटॉप का स्क्रीन टाइम कम करें। रात को अच्छी नींद के लिए सोने से पहले ध्यान लगाना सही है।

लकी शुभ रंग – ब्लू

लकी नंबर – 4

वृश्चिक – The Moon

आज मन में थोड़े उतार-चढ़ाव और भ्रम हो सकते हैं। सुबह से ही आप किसी बात को लेकर ओवरथिंकिंग कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे। किसी भी बात को लेकर ज्यादा मानसिक तनाव पालना सही नहीं है। घर का माहौल सामान्य रूप से काफी शांत बना रहेगा। अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करना आपके लिए हितकर होगा।

करियर

कार्यक्षेत्र पर आज काम में मन न लगने की आशंका है। जॉब से असंतोष के कारण मन विचलित रह सकता है। आपके सामने कुछ अच्छे विकल्प आएंगे, लेकिन आप ध्यान नहीं देंगे। कॉर्पोरेट सेक्टर के लोगों को रूटीन काम बोरिंग लगेगा।

लव

लव में थोड़ा ठंडापन या दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर आपकी पूरी केयर करेगा, लेकिन आप समझ नहीं पाएंगे। सिंगल लोग आज अपने पास्ट को याद करके इमोशनल हो सकते हैं। नए रिश्तों के जो प्रपोजल आ रहे हैं, उन्हें तुरंत न ठुकराएं। दिल की बात शेयर करने से मन का सारा बोझ हटेगा।

हेल्थ

आलस की वजह से किसी काम को करने की इच्छा नहीं होगी। खुद को फ्रेश रखने के लिए हल्का संगीत सुनना फायदेमंद रहेगा। रात को जल्दी सुपाच्य और सादा भोजन लेने की आदत डालें।

लकी शुभ रंग – पर्ल व्हाइट

लकी नंबर – 1

धनु – Six of Cups

आज का दिन पुरानी यादें, खुशियां और पुराने मित्र लेकर आएगा। सुबह से ही मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में बचपन की बातें याद करके माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा। घर के बड़ों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होगा। पुराने परिचित से अचानक मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

करियर

पारंपरिक बिजनेस या पुराने काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा। ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करने का मौका मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके पुराने संबंध आज बहुत काम आने वाले हैं। नया निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। अपनी पुरानी स्किल्स का इस्तेमाल करके आज आप बड़ा टारगेट पूरा करेंगे।

लव

लव लाइफ में बचपन का प्यार वापस आ सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होने से नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को आज किसी पुराने परिचित से प्रपोजल मिल सकता है। रिश्तों में चल रहे सारे पुराने मतभेद सुलझेंगे। प्रेम में सादगी और अपनापन देखने को मिलेगा।

हेल्थ

बदलते मौसम के कारण गले में खराश हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से आपको बचना चाहिए। शाम को खुली हवा में वॉक करना बेहद रिफ्रेशिंग साबित होगा। नियमित दिनचर्या का पालन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लकी शुभ रंग – रोज पिंक

लकी नंबर – 6

मकर – The Empress

आज का दिन अपार सुख, समृद्धि और प्रचुरता लेकर आया है। सुबह से घर का माहौल बेहद सुखद और सकारात्मक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव या रीयूनियन की प्लानिंग हो सकती है। महिलाओं के पूर्ण सहयोग से आपके सभी अटके काम पूरे होंगे। घर की सुख-सुविधाओं और लग्जरी लाइफ पर थोड़ा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज की गई प्लानिंग बहुत सफल रहने वाली है।

करियर

डिजाइनिंग, फैशन और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। मनचाहा मुनाफा मिलने से आपका कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ेगा। नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए दिन बिल्कुल परफेक्ट है। आपकी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए आपको ऑफिस में स्पेशल अवॉर्ड मिल सकता है।

लव

प्रेम संबंध में रोमांस और केयरिंग एटीट्यूड चरम पर रहेगा। आपका पार्टनर आपके लिए कोई सुंदर सरप्राइज प्लान कर सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन आपसी सम्मान बढ़ाने वाला साबित होगा। शाम को पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा।

हेल्थ

मानसिक स्वास्थ्य अव्वल दर्जे का रहेगा। चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो और मन में अपार शांति रहेगी। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से आज पूरी तरह राहत मिलेगी। सुबह की ताजी हवा में वॉक करना बहुत रिफ्रेशिंग रहेगा।

लकी शुभ रंग – लैवेंडर

लकी नंबर – 1

कुंभ – King of Pentacles

आज का दिन फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और बड़ी अचीवमेंट्स लेकर आया है। सुबह से मन में एक बड़ा संतोष और आत्मविश्वास रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के सपोर्ट से कोई बड़ा काम हो सकता है। घर का माहौल बेहद सुखद, अनुशासित रहेगा। आर्थिक मामलों में किया गया पुराना इनवेस्टमेंट रिटर्न देना शुरू करेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।

करियर

रियल एस्टेट और फाइनेंस सेक्टर के लोगों को प्रॉफिट होगा। नए व्यापारियों को आज मार्केट में धाक जमाने का मौका मिलेगा। टॉप मैनेजमेंट आपकी यूनिक क्रेडिबिलिटी को खुलकर नोटिस करेगा। आपकी जॉब सिक्योरिटी पहले से कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहने वाली है। कामकाज का माहौल बहुत ही सपोर्टिव और प्रॉफिटेबल बना रहेगा।

लव

प्रेम में मैच्योर, सिक्योर और लविंग अप्रोच देखने को मिलेगी। आपका पार्टनर आपके साथ खुद को बेहद सेफ महसूस करेगा। सिंगल लोगों को किसी प्रतिष्ठित बैकग्राउंड वाले इंसान से प्रपोजल मिलेगा। रिश्तों में चल रहे सारे अप्स एंड डाउंस समाप्त होंगे। प्रेम में स्थिरता आने से मन को शांति मिलेगी।

हेल्थ

हैवी या फैटी फूड खाने से बचना चाहिए। ओवरईटिंग करने से पेट में भारीपन या ब्लोटिंग की शिकायत होगी। अपनी डेली डाइट में सलाद और ताजे फ्रूट्स शामिल करें।

लकी शुभ रंग – चारकोल

लकी नंबर – 8

मीन – Two of Cups

आज का दिन लाइफ में परफेक्ट बैलेंस और न्यू फ्रेंडशिप लाएगा। सुबह से आपके रिलेशन सबके साथ बहुत ही हार्मोनियस रहेंगे। परिवार के किसी पुराने मनमुटाव को आपसी बातचीत से सुलझाएंगे। घर का माहौल बेहद खुशनुमा और रिलैक्सिंग रहने वाला है। बड़ों का पूरा सपोर्ट और प्रेम आपको प्राप्त होगा।

करियर

नई पार्टनरशिप डीड या लीगल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के योग हैं। कोई बड़ा टारगेट आसानी से अचीव हो जाएगा। सेल्स और मार्केटिंग के लोग बड़ी क्लाइंट डील क्लोज करेंगे। फ्रीलांसर्स को अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स के कारण नया काम मिलेगा। कामकाज का माहौल आपके लिए पूरी तरह से प्रॉफिटेबल रहेगा।

लव

लव लाइफ के लिए किसी सेलिब्रेशन जैसा है। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात आज घर में चल सकती है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और अट्रैक्शन अपने पीक पर रहेगा। सिंगल लोगों को आज उनका मनपसंद लाइफ पार्टनर मिल सकता है।

हेल्थ

एनर्जी लेवल बहुत ही कमाल का रहेगा। मसालेदार भोजन से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। सुबह प्राणायाम और योग करना आपको पूरे दिन एक्टिव रखेगा।

लकी शुभ रंग – मौवे

लकी नंबर – 2

Exit mobile version