रायपुर जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई

Chhattisgarh Crimesरायपुर जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई है। कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी के सामने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक आपस में भाई हैं। दोनों जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना कोर्ट परिसर और पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जिससे वहां मौजूद वकीलों, पुलिसकर्मियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है।

Exit mobile version