छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पत्नी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपने पति के साथ धोखा किया। साथ ही प्रताड़ित किया। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, पत्नी पर आरोप है कि वह अपने पति की कमाई के पैसे अपने छोटे भाई को देती रही। जब पति को शक हुआ तो उसने घर में CCTV लगवाए, जिसमें पता चला कि पैसे साले के बैंक खाते में जमा किए जा रहे हैं।

बाद में करीब 22 लाख 63 हजार रुपए के लेन-देन का मामला सामने आया। जब पति ने पैसे वापस मांगे तो उसे साफ मना कर दिया गया। वहीं पत्नी ने आत्महत्या की धमकी देकर परेशान करने लगी।

इसके अलावा पिंगल का कहना है कि 2022 में जमीन खरीदने के दौरान उस पर दबाव बनाकर वह जमीन पत्नी के नाम करवा दी गई। जब उसी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया, जो अब कंपनी ​के अधिग्रहण के तहत 8 से 9 करोड़ रुपए के मुआवजे के दायरे में आ गया है।

Exit mobile version