रायपुर में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesरायपुर में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने पटेवा-नवापारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध परिवहन में लगे 7 हाईवा वाहनों को जब्त किया।

उप-संचालक खनिज राजेश मालवे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 5 हाईवा रेत और 1 हाईवा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए। विभागीय टीम ने सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। जब्त वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना गोबरा-नवापारा में रखा गया है।

कुल 7 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान एक हाईवा मुरूम का अवैध परिवहन करते भी पकड़ा गया। इस वाहन को जब्त कर उपरवारा थाने में रखा गया है। इस तरह खनिज विभाग ने कुल 7 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन पर सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि, जिले में खनिज विभाग को नियमित औचक निरीक्षण और सघन गश्त जारी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

Exit mobile version