
71 पार्षद पदों में भाजपा को 39, कांग्रेस को 30 और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव में वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के कुल 151 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए और आचार संहिता समाप्त कर दी गई।
नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस को बिलासपुर और जगदलपुर में जीत मिली। जगदलपुर के इंदिरा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने भाजपा के मनोहर दत्त तिवारी को 436 वोटों से हराया। मनोहर दत्त तिवारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं।
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को 1062 वोटों से मात दी।नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा सरकार से कम हो रहा है। वहीं, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय ने हार की समीक्षा करने की बात कही।