छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, साल 2023 में महिला अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के चलते महिला का क्लीनिक आना-जाना बना रहा और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि शर्म और सामाजिक बदनामी के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध

महिला का कहना है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि डॉक्टर उसे धमकाकर अपने संपर्क में बनाए रखता था।

विवाद बढ़ने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 1 जून को किसी बात को लेकर उसका आरोपी डॉक्टर से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पति को घटना की जानकारी देने के बाद महिला 4 जून को कोतवाली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. प्रांजुल बलियान के खिलाफ केस दर्ज कर 5 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version