
उनकी जानकारी में यह अवैध कारोबार चल रहा है, जहां पूरी रात रेत निकाला जाता है। देर रात रिवर व्यू रोड पर बैठने व घूमने वालों पर पुलिस की नजर रहती है और पेट्रोलिंग भी करती है। लेकिन, नदी के बीच अवैध कारोबार चल रहा है।
रात में कार्रवाई का दावा, शहर में छूट
खनिज विभाग के अफसरों का दावा है कि, रेत माफिया दिन के बजाए रात में उत्खनन और परिवहन करने लगे हैं। लिहाजा, टीम अब रात में भी छापेमारी कर रही है। विशेष अभियान में 20 से ज्यादा इलाकों में दबिश
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे जिले में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तेंदुआ, कोटा, चोरभट्टी, कछार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतू, कोनी, मंगला, हिरीं, पचपेड़ी, गोबरी, आमाकोनी, मल्हार, कुकुर्दीकला, गनियारी, चकरभाठा, कड़ार और अमसेना जैसे रेत और चूना पत्थर के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों की सघन जांच की।