नया रायपुर के सेंध जलाशय में शुरू हुई अस्मिता जोनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान छत्तीसगढ़ का दबदबा देखने को मिला

Chhattisgarh Crimesनया रायपुर के सेंध जलाशय में शुरू हुई अस्मिता जोनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान छत्तीसगढ़ का दबदबा देखने को मिला। 10 राज्यों के करीब 130 खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल अपने नाम किए।

राधा-वंशिका और कौशल ने दिखाया दम

छत्तीसगढ़ की ओर से राधा, वंशिका और कौशल नादानी सबसे सफल खिलाड़ी रहे। राधा और वंशिका ने एक से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतकर टीम की झोली भरी, जबकि कौशल ने गोल्ड के साथ सिल्वर मेडल भी जीते। रमा सोनकर और स्वाति साहू की जोड़ी ने भी गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पहले दिन खेले गए

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 29 इवेंट आयोजित किए गए। इनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उतरे। मुकाबले सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में हो रहे हैं।

मेजबान टीम को मिला शानदार आगाज

घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही छत्तीसगढ़ की टीम ने पहले ही दिन 12 मेडल जीतकर मजबूत शुरुआत की है। इससे अगले मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। प्रतियोगिता के बाकी इवेंट्स में भी प्रदेश को पदकों की उम्मीद रहेगी।

अतिथियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने की। इस दौरान खेल संघ के पदाधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Exit mobile version