छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई के दौरान 4 युवतियों और 2 दलालों को हिरासत में लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीवी टावर क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पुलिस से की थी।

4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद छापा मारा, जहां से चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

आज हो सकता है खुलासा

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और दस्तावेजी जांच के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version