
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में आगे की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।