सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम रानी तालाब के पास दो बाइक्स की आमने-सामने टक्कर हो गई

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम रानी तालाब के पास दो बाइक्स की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल युवक को शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि नई सड़क बनने के बाद से इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। ग्रामीणों ने चौक-चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

मृतक और घायल की पहचान की जा रही है

सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।

Exit mobile version