
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी ने कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए कई पोस्ट किए। इनमें राहुल गांधी पर भी निशाना साधा गया। कुछ नेताओं ने पुराने बयानों का हवाला देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस नक्सलवाद पर दोहरी राजनीति खेल रही है, जबकि सुरक्षा बल लगातार जान जोखिम में डालकर ऑपरेशन चला रहे हैं।
अब पढ़े बीजेपी ने क्या पोस्ट किया
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में तीन वीडियो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में उन्होंने दिग्विजय सिंह, रंजीत रंजन,सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ लिखा।
दूसरे पोस्ट में बीजेपी ने सुदर्शन रेड्डी, राहुल गांधी और भूपेश बघेल का पोस्ट सोशल मीडिया में अपलोड करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। तीसरे पोस्ट में राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस ने टिप्पणी की।
हिड़मा के एनकाउंटर पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी ने किया था पोस्ट
यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रीति मांझी ने नक्सली हिड़मा को कामरेड बताते हुए पोस्ट किया था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की रहने वाली प्रीति मांझी ने इंस्टाग्राम पर हिड़मा की फोटो लगाकर लाल सलाम कामरेड लिखा था। पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, लोगों के रिएक्शन आए तो उसे डिलीट कर दिया गया। लेकिन उसके स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गए है।
जिसके बाद पार्टी पर कई तरह सवाल उठने लगे। इसे लेकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि ये पोस्ट करने वाले का व्यक्तिगत विषय है। पार्टी से उसका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विवाद बढ़ने के बाद प्रीति मांझी को उनके पद से हटा दिया है।
पूर्व में भी घेर चुके सोशल मीडिया में
बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी की है, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई नेता छत्तीसगढ़ कांग्रेस सहित उसके आला नेताओं पर टिप्पणिया कर चुके हैं। बीजेपी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं पर तंज कसने के लिए कर रही है।