छत्तीसगढ़ में जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ मिली है। बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई है। ये हत्या है या फिर किसी हादसे की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम बद्री गुप्ता (70) बताया जा रहा है, जो पथरागुड़ा इलाके का रहने वाला था। वहीं सुबह बाजार में जब व्यापारी आए तो उन्होंने लाश देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर तत्काल थाना प्रभारी समेत कोतवाली के जवान पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

जिस जगह बुजुर्ग की लाश पड़ी थी, वहां पास में एक पत्थर भी था। कुछ लोगों का अनुमान है कि बुजुर्ग का पैर फिसला होगा और वह पत्थर के ऊपर जाकर गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, पुलिस हत्या एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version