
कार को रूकवाया और वाहन की चेकिंग की थाना मोहन नगर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ ग्रीन चौक दुर्ग में आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पेट्रोलिंग स्टाफ ने सिंधिया नगर दुर्ग की ओर से आ रही डिजायर कार क्रमांक CG 07 CR 9095 को रोककर जांच की।
पंजाब का रहने वाला है आरोपी वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सिमरनजीत सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुंदरनगर मीराकोट चौक एयरपोर्ट रोड, थाना कम्बोज, जिला अमृतसर (पंजाब) बताया। वर्तमान में वह सिंधिया नगर स्थित सेंगर हाउस, दुर्ग में किराये के मकान में रहना बता रहा था। आरोपी ने स्वयं को बीएसएफ में पदस्थ होना बताया और पुलिस को एक बीएसएफ का आईडी कार्ड दिखाया। आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कब से फर्जी पहचान के सहारे घूम रहा था और कहीं उसने किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।
कड़ाई से पूछताछ में उगला सच पुलिस को आईडी कार्ड पर संदेह होने पर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। जांच में पाया गया कि उसके पास मौजूद बीएसएफ पहचान पत्र फर्जी है। साथ ही जिस डिजायर कार में वह घूम रहा था, वह अमरजीत कौर के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा लोक सेवक का प्रतिरूपण कर स्वयं को लोक सेवक के रूप में प्रस्तुत किया गया तथा कूटरचित दस्तावेज का उपयोग किया गया। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 204 एवं 319(2) के अंतर्गत अपराध पाया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना मोहन नगर लाया गया।