
वहीं दुर्ग जिले के कुछ स्थानों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। जहां अधिकतम तापमान 28.0°C तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक सरगुजा संभाग के कई जिलों और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 1-2°C बढ़ सकता है, जिसके बाद फिर से गिरावट आ सकती है।
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं होगा, उसके बाद पारा 1-2°C चढ़ सकता है। रायपुर में 23 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दूसरी ओर पेंड्रा और मैनपाट में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई।