बिलासपुर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बाइक बेचने के लिए विज्ञापन देना युवक को महंगा पड़ गया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बाइक बेचने के लिए विज्ञापन देना युवक को महंगा पड़ गया। उसकी पोस्ट देखकर एक युवक ने उसे खरीदने का झांसा दिया, जिसके बाद टेस्ट ड्राइव करने के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस खरीददार बनकर आए युवक की तलाश कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है रतन नाम का कथित युवक पूरी प्लानिंग से रेपिडो बाइक से आया था, जिसका चालक रौशन नाम का था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

टेस्ट ड्राइव के बहाने ले गया गाड़ी

महामाया चौक के रहने वाले राहुल मिश्रा ने बताया कि उसने अपनी बाइक (CG 10 BF 5144) बेचने के लिए OLX पर अपलोड किया था। उसकी इस पोस्ट को देखकर रतन गुप्ता नाम के युवक ने उनसे संपर्क किया। उसने गाड़ी खरीदने का झांसा दिया।

जिसके बाद उससे मिलने के लिए 21 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे जगह तय किए। बातचीत के दौरान उसने टेस्ट ड्राइव की बात कही और बाइक लेकर निकल गया, जिसके बाद वो वापस नहीं आया।

फरार दोनों युवक का नंबर बंद

पीड़ित युवक राहुल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने दो अलग अलग मोबाइल नंबर से कॉल किया था। गाड़ी लेकर फरार होने के बाद से उसके नंबर पर कॉल कर रहा है। उसका नंबर या तो बंद मिलता है या फिर कॉल जाने पर वो फोन रिसीव नहीं करता।

इसके बाद राहुल को गाड़ी चोरी का शक हुआ और उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की। उसकी शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version