छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 19 महिला नक्सली शामिल

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 19 महिला नक्सली शामिल हैं। IG सुंदरराज पी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने सभी ने आत्मसमर्पण किया है। तीन नक्सली अपने साथ SLR, इंसास और 303 राइफल लेकर आए थे।

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर नक्सलियों पर 89 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में अलग-अलग स्तरों के सदस्य शामिल हैं। जिसमें माड डिवीजन डीवीसीएम सदस्य, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के सैन्य सदस्य के मैंबर शामिल हैं।

इसके अलावा एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), तकनीकी टीम सदस्य, सैन्य प्लाटून पीपीसीएम, सैन्य प्लाटून सदस्य, एसजेडसीएम भास्कर की गार्ड टीम के पार्टी सदस्य (पीएम), सप्लाई टीम सदस्य (पीएम), एलओएस सदस्य (पीएम) और जनताना सरकार के सदस्य शामिल हैं।

अब तक 287 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटे

नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन गुड़िया ने बताया कि आज की कार्रवाई के बाद 2025 में जिले में कुल 287 माओवादी कैडर हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि नारायणपुर में 28 माओवादी कैडरों का पुनर्वास दर्शाता है कि हिंसक और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का अंत अब निकट है।

बाकी नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील

उन्होंने कहा कि लोग “पूना मारगेम” पहल पर भरोसा जता रहे हैं और शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का मार्ग चुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 50 दिनों में बस्तर रेंज में 512 से अधिक माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है। आईजी ने बाकी नक्सलियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है।

CCM मेंबर ने 210 साथियों के साथ किया सरेंडर

17 अक्टूबर को जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। 153 हथियार भी सौंपे गए थे। जिसमें एके-47, इंसास राइफलें, SLR और 303 राइफलें थी। सरेंडर कार्यक्रम स्थल पर नक्सलियों को 3 बसों के जरिए लाया गया था।

Exit mobile version