
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पीड़ित का इलाज जारी है। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के दर्रीपारा का निवासी युवक आदर्श साहू बीती रात खरसिया नाका स्थित जमजम होटल में बिरयानी खाने पहुंचा था। वहां 12 से 15 युवक पहुंचे, जिनमें से कुछ का आदर्श साहू (27 वर्ष ) से पुराना विवाद था।
विवाद को लेकर युवकों ने आदर्श साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने होटल के बाहर निकालकर आदर्श साहू को खूब पीटा।
सिर में चाकुओं से हमला, हालत गंभीर
हमलावरों ने सड़क पर गिराकर आदर्श साहू को खूब पीटा और उसके सिर पर चाकुओं से 6 से 7 बार वार किया। हमलावरों को भाग जाने के बाद घायल को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन 25 नवंबर को थाने पहुंचे। फिलहाल हमलावर पुलिस पकड़ से बाहर बताए गए हैं।