
इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।