छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव को ‘बंदर’ कहने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर विवाद बढ़ गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव को ‘बंदर’ कहने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर विवाद बढ़ गया है। इसी कड़ी में आज डिप्टी सीएम अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराने बस स्टैंड से मुंगेली चौक तक एक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सैकड़ों की संख्या में भाजपाई इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

10 दिन के अंदर माफी मांगने की मांग

यह विवाद कुछ दिन पहले बिलासपुर में एक जनसभा के दौरान शुरू हुआ था। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव को “बंदर” संबोधित किया था, जिसके बाद से यह मामला गरमा गया है।

इस मामले में शुक्रवार को प्रदेश साहू संघ ने भी भूपेश बघेल से 10 दिनों के भीतर माफी मांगने की मांग की है। साहू समाज ने चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

लोरमी में हुए इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय साहू, धनीराम यादव, विक्रम सिंह, विश्वास दुबे, रवि शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version