छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा के शहीद हॉस्पिटल के डिलीवरी वार्ड के बाहर शौचालय की टॉयलेट सीट में नवजात भ्रूण मिला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा के शहीद हॉस्पिटल के डिलीवरी वार्ड के बाहर शौचालय की टॉयलेट सीट में नवजात भ्रूण मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चा लगभग 6 महीने का भ्रूण था।

भ्रूण को सुबह हॉस्पिटल की सफाई कर्मचारी ने देखा और तुरंत डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन का दावा: भ्रूण को बाहर से लाया गया

शहीद हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ. शैबाल कुमार जाना ने भास्कर को बताया कि नवजात भ्रूण को किसी असामाजिक तत्व द्वारा बाहर से लाकर बाथरूम में फेंका गया है।

उन्होंने कहा कि जितने भी मरीज जांच के लिए आए, जितने महिलाओं का प्रसव हुआ और जितने लोग घर जा चुके हैं, उनके बच्चे सभी सुरक्षित हैं। इसलिए संभावना है कि यह भ्रूण दल्लीराजहरा की ही किसी महिला द्वारा लाकर फेंका गया होगा।

अस्पताल ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जानकारी प्रशासन को सौंप दी गई है। अब जांच के बाद ही इस मामले का पूरा खुलासा होगा।

नवजात भ्रूण का नाभि कटा नहीं था, टॉयलेट में फेंका गया

डॉ. शैबाल कुमार जाना ने बताया कि किसी भी हॉस्पिटल में बच्चे के प्रसव के दौरान सबसे पहले बच्चे और उसकी मां के बीच जुड़ी नाभि डोरी (नाल) को काटा जाता है, ताकि बच्चा मां से सुरक्षित रूप से अलग हो सके। लेकिन यह भ्रूण अविकसित था और इसका नाभि काटा नहीं गया था, यानी प्रसव हॉस्पिटल में नहीं हुआ। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, इस भ्रूण को नाभि सहित सीधे टॉयलेट में फेंक दिया गया।

मर्ग कायम कर, सीसीटीवी खंगाला जा रहा है – ASP

बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के रिकार्ड की बारीकी से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज में आने-जाने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही भ्रूण के DNA परीक्षण से बच्चे की मां का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर इस मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version