छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहर की वजह से सुबह से रात तक ठिठुरन का एहसास होता है।

हफ्ते भर पहले तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी होने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम था, लेकिन पिछले 2-3 दिनों से फिर ठंड बढ़ गई है।

तापमान में गिरावट होने के बाद अब न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री पहुंच गया है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों शहर की अपेक्षा ठंड का अधिक असर है।

सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहता हैं। वहीं ज्यादा ठंड के कारण रात के समय सड़कें सूनी रहती है।

Exit mobile version