
यह मामला जनपद पंचायत क्षेत्रों में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की भर्ती से जुड़ा है। आरोप है कि कई उम्मीदवारों ने फर्जी डिग्रियों और दस्तावेजों में हेराफेरी कर नौकरी हासिल की थी। आरटीआई कार्यकर्ता कृष्णा कुमार साहू ने सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज जुटाकर इस अनियमितता की शिकायत की थी। सितंबर माह में कुछ शिक्षकों की गिरफ्तारी भी हुई थी, जबकि कुछ ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में याचिका दायर की थी।
इन्हें किया गया बर्खास्त
बर्खास्त किए गए हेडमास्टरों में विश्रामपुर प्राथमिक शाला के लखनलाल साहू, सोनारिन दैहान (मगरलोड ब्लॉक) की ईश्वरी निर्मलकर, भरदा प्राथमिक शाला की मंजू खुंटेर, भाठापारा दुधवारा प्राथमिक शाला के युकेश, खिसोरा प्राथमिक शाला की लता साहू के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा करेली छोटी प्राथमिक शाला के हेमंत कुमार, थानापारा सिहावा (नगरी) की पूनम सोनवान और नगरी ब्लॉक के चटर्रीबाहरा प्राथमिक शाला के हरिशंकर साहू शामिल हैं। इनमें से पूनम सोनवानी पदोन्नति के बाद वर्तमान में माध्यमिक शाला कुर्राघाटी में पदस्थ थीं।