
बलरामपुर के रामानुजगंज में पैरावट पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी है। यहां रात का तापमान 1 से 2 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। खासकर सेंट्रल पार्ट के लोगों के लिए।
मध्य छत्तीसगढ़ में आज कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और रायपुर इन 8 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगले दो दिन तक इसमें कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।