11-12 जनवरी को छत्तीसगढ़ की 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल

Chhattisgarh Crimesदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डी-लॉचिंग का काम होगा, जिसके कारण 11 और 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। गोंदिया–झारसुगड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर को 11 जनवरी को आधे रास्ते ही चलाया जाएगा।

वहीं, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से एक एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई है। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द किया गया है।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्यों की वजह से कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।

इसी संदर्भ में रायपुर मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण के बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गार्डरों को डी-लॉचिंग काम के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते यात्री ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 11 जनवरी को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 11 जनवरी को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 11 जनवरी को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 11 जनवरी को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 11 जनवरी को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 11 जनवरी को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 12 जनवरी को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 12 जनवरी को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

  • 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी, यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 11 जनवरी को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) का संचालन 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे आवश्यक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप लिया गया है। यह कार्य परिचालन सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version