रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 792 करोड़ रूपए 86 लाख रूपए की लागत के 196 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इनमें से 655 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के 94 कार्यों का भूमिपूजन और 137 करोड़ रूपए की लागत के 102 कार्यों का लोकार्पण किया।