संकुल स्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के गोना संकुल स्रोत्र केंद्र में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल का आयोजन ग्राम शुक्लाँभाठा में   ग्रामीणो के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ, इस प्रतियोगिता में संकुल गोना के समस्त 11 स्कूलों ने भाग लिया, कार्यक्रम का शुभाँरम्भ जनपद सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत गोना द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महत्मा गांँधी के तस्वीर में पुष्पार्पित कर किया गया। तत्पश्चात महात्मागांँधी के पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के रूप में शिक्षकों, बच्चो एवं ग्रामीणों द्वारा दो मिंनट के मौन धारण कर राष्ट्रीय भावना का परिचय दिया।

क्रीड़ा स्पर्धा में सामूहिक खेल कबड्डी खो- खो,100 मीटर ,200 मीटर लंगड़ी दौड़,बोरा दौड़, बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में रखा गया जिसमें संकुल के अंदुरुनी स्कूलों मोतीपानी, रक्सापथरा ,मोंगराडीही के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर ग्रामीण जनो को मंत्रमुग्ध कर दिया।द्वितीय दिवस संकुल के समस्त स्कूलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम का मंचन हुआ। जिससे दर्शक दीर्घा अपने आप को झूमने के लिए नही रोक पाये। साथ ही बच्चो को खेल खेल में सिखाने में माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल रेडीणेश के तहत अंगना म शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिसमे संकुलों के उत्कृष्ट माताओं को पुरुष्कृत भी किया गया। बीआरसीसी शिव कुमार नागे  उपस्थित होकर बच्चो को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेल जीवन का अंग है आज हम मोबाइल फोन आने से बाहरी खेलो से बाहर हो गए हैं हमे पढ़ाई के साथ साथ खेल भी खेलना है।बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा स्पर्धा एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सभी फ़ाइनल विजयी प्रतिभागी को ग्राम पंचायत सरपंच सुनील मरकाम द्वारा नौ हजार रूपये नगद प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम के समापन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने अपने सम्बोधन में संकुलों के शिक्षकों की भूरी भूरी प्रसंसा की उन्होंने कहा शिक्षक अपने स्तर पर बच्चों को शिक्षा देने में बहुत ही अच्छा एंव सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

सभी पालकों ग्रामीणों से कहा की सभी बच्चो को निरंतर समय पर स्कूल भेजकर अपने बच्चों को शिक्षित करने का विशेष प्रयास करें।
बच्चों में अद्भुत प्रतिभा होती है जो आप लोग देख रहे हो सभी बच्चो ने बहुत ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया इसके लिए सभी को बहुत बहुत बधाई विशेष सहयोग करने वाले ग्राम शुक्लाभाठा के सभी लोगो का बहुत बहुत धन्यवाद।

इस दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल में संकुल प्राचार्य खमहन साहू,सुकदेव पटेल, विक्रम सिंह, बृजलाल, देवल पटेल, सूरज पात्र, पेश्वर यादव, आलोक शर्मा, सन्तोष निषाद, लक्ष्मी नारायण साहू, मनोज सोनवानी, श्रवण देवान, रशीद खान, सोनजीत यादव, धनसिंग नेगी, लक्ष्मीनाथ नागेश, सुभाष भारद्वाज, विजय खरांशू, राजेश श्रीवास, रामचरण यादव, मोहन लाल ध्रुव, रामरतन नेताम एंव संकुल के समस्त शिक्षकों ने विशेष सहभागिता प्रदान किया।

संतोष कुमार ध्रुव, दामोदर नेगी रविकांत नाग, गोविंद नवरत्न, नीरा ध्रुव ,चमेली तीरधारी, हेमलता साहू ग्रामीणजन एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक रसीदखान एवं संतोष तारक ने किया। .

Exit mobile version