मोहम्मद अकबर को सीएम बघेल ने दी जन्म दिन की बधाई, सरकारी आवास पर समर्थकों का लगा रहा तांता

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कद्दावार कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का आज जन्म दिवस हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके दीर्घायू की कामना करते हुए बधाई दी वहीं सरल और सौम्य स्वभाव के चलते पूरे प्रदेश भर से उनके समर्थक उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता सतीश जग्गी ने भी उनके सरकारी आवास पहुंचकर श्रीं अकबर को पुष्पगुच्छ भेट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। श्रीं अकबर को उनके जन्म दिन पर बधाई देने सरकारी आवास पर उनके समर्थकों एवम शुभचिंतकों का मजमा लगा रहा।