गरियाबंद। संयुक्त भारतीय खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किक बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप नेपाल पोखरा में आयोजित 50 किलो ग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली छुरा की खुशबू चंद्राकर को आज गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने गुलदस्ता भेंट कर उनके स्वर्णिम सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि नेपाल में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता जिसमें देश अलग अलग राज्यों के 82 खिलाड़ियो ने भाग लिया । जिसमें असम, कर्नाटक,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,बिहार एवं अन्य राज्यो के खिलाड़ी अलग अलग इवेंट में भाग लिये। वही गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड की बेटी कुमारी दुर्गा खुशबू) चंद्राकर ने किक बाक्सिंग 50 किलो वर्ग में भारत के लिए गोल्ड जीता। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत सी.ई.ओ रुचि शर्मा, जनपद अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी मांझी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।