कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, खरगे, सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत कई दिग्गज करेंगे प्रचार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 40 प्रचारकों के नाम हैं. ये सभी छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे. स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सिद्धारमैया, सुखविंदर सुक्खू, अधीर रंजन, दीपक बैज सहित कई मंत्री शामिल हैं.

Exit mobile version