देश में कोरोना का ग्राफ गिरा, 24 घंटों में 28,204 नए मामले

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 27,421 नए मरीजों की पहचान हुई और 41,457 ठीक हो गए। इस दौरान 376 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,402 की कमी आई है। अब 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 3.65 लाख एक्टिव केस थे।

बीते दिन दर्ज किए गए 27,421 नए मामले 15 मार्च के बाद सबसे कम हैं। तब 24,437 केस एक दिन में दर्ज किए गए थे। उसके बाद देश में लगातार कोरोना मामलों में इजाफा हुआ। दूसरी लहर के दौरान रोजाना 3 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वॉट्सऐप पर मिलेगा वैक्सीनन सर्टिफिकेट

इस बीच सरकार ने वैक्सीन सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए एक कदम उठाया है। अब कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट वॉट्सऐप के जरिए चंद सेकेंड में हासिल किया जा सकेगा। सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए +91 9013151515 नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा।

इसके बाद Covid certificate लिखकर इस नंबर पर मैसेज भेजना होगा। जिस नंबर से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया होगा, उस नंबर पर OTP आएगा। उसे भी वापस वॉट्सऐप के मैसेज बॉक्स में लिखकर भेजना है। इसके बाद चंद सेकेंड में कोविड सर्टिफिकेट आ जाएगा।