-
12 फ़रवरी को हुआ आयोजन
-
सभी आयु वर्ग के पुरुष महिलाएं एवं बच्चे हुए शामिल
-
लगभग 100 की संख्या में साइक्लिस्ट सम्मिलित हुए

रायपुर। सी 3 छत्तीसगढ़ साइकिलिंग क्लब के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सी आर एम् (कैरेजियस राइडर्स मीट) 55 का आयोजन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी शहरों से प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवाया , इस 55 किलोमीटर की साइकिलिंग यात्रा के लिए साइक्लिस्ट बहुत अधिक उत्साहित थे.
इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना और अपने स्वास्थ के प्रति सजग रहना, इस यात्रा के सम्बन्ध में विस्तार से बताते हुए सी 3 साइकिलिंग क्लब के संरक्षक एवं आयोजक डॉ भार्गव आयंगर ने बताया ये यात्रा अपने आप में अनोखी थी क्योंकि इस यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागी साइकिलिंग की बारीकियों को समझा और लोगों में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का सन्देश दिया और समाज में फैले हुए कुरीतियों को हटाने का भी आव्हाहन किया।
इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सी 3 साइकिलिंग क्लब के क्रिएटिव हेड नवीन रिछारिया एवं सी 3 साइकिलिंग क्लब के राइड कोआर्डिनेशन टीम के प्रमुख नीलेश कटारिया अपने अपने टीम के साथ इसे मूर्तरूप दिया और इस यात्रा को सफल बनाने एवं यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नया सवेरा (एन जी ओ) , जतमई रिसोर्ट तालेसर , वीजीआर रियल एस्टेट एवं गणेशराम जीवनानी स्कूल अमलीडीह भी भरपूर सहयोग दिया. जिससे हर वर्ग तक सन्देश पहुंच सके।
इस साइकिल यात्रा में शामिल हुए प्रतिभागियों ने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए यह यात्रा संपन्न की। जतमई रिसोर्ट तलेसर के संचालक एवं इस आयोजन के सहयोगी श्री के सी सुनील ने इस यात्रा के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी 3 साइकिलिंग क्लब के द्वारा किये गए आयोजन के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने से समाज के लोगो में सार्थक सन्देश जाता है और पर्यावरण के प्रति सजगता भी आती है।