दर्रे कसा में स्वामी विवेकानंद का स्मारक बनाने की मांग, पाणीग्राही ने लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र

Chhattisgarh Crimes

बागबाहरा। ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के अध्यक्ष विश्वनाथ पाणीग्राही ने दर्रे कसा में जहां स्वामी विवेकानंद को प्रथम आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई थी वहां पर स्वामी विवेकानंद का भव्य स्मारक बनाने की मांग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे को पत्र व ट्वीटर के माध्यम से किया है।

दर्रे कसा गुफा स्थल के विस्तृत अध्ययन के लिए विश्वनाथ पाणीग्राही के नेतृत्व में आमजूरी विश्वनाथ आस्था विद्या मंदिर जावंगा, लाइफ मेंबर इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन, इतिहासकार व लेखक विजय शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी कवि व साहित्यकार गोवर्धन लाल बघेल, पत्रकार प्रवीण खरे, पत्रकार विष्णु महानंद, एवं स्वामी विवेकानंद संस्थान से दो अनुयायियों सहित टीम 27 मार्च को दर्रे कसा स्थल के विस्तृत अध्ययन के लिए जाने की योजना बनाई गई थी। अध्ययन बाद सीधे मुंबई जाकर मुख्यमंत्री को सम्पूर्ण प्रतिवेदन देकर दर्रे कसा को स्वामी विवेकानंद तीर्थ स्थल या स्मारक बनाने की मांग रखने की योजना थी, जो कोरोना संक्रमण के कारण संभव नहीं हो पाया। श्री पाणीग्राही ने बताया कि परिस्थिति सामान्य होने पर अध्ययन दल दर्रे कसा जायेगा।