
18 से 44 साल तक की महिला कर सकती है आवेदन
आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका का पद पूरी तरह से मानसेवी तथा अशासकीय पद है और शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 44 साल तक की आयु कीए कम से कम आठवीं पास शैक्षणिक योग्यताधारी और उसी गांव की निवासी आवेदन कर सकती है।