महानदी में मिली लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। राजिम में महानदी में बच्चे की लाश मिली है. राजिम महानदी में 6 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. नवापारा से धमतरी जिले को जोड़ने वाले पुल के नीचे ये लाश मिली है. लाश 4 से 5 दिन पुरानी बतायी जा रही है. वहीं हत्या कर लाश को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. पूरी घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

 

Exit mobile version