मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी के सरोना में एक मकान में युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोना के एक मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

बताया जा रहा है कि जिस रूम में युवक की लाश मिली है, उसका दरवाजा अंदर से बंद था. जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला. ये घटना हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है.

Exit mobile version