इंजीनियरिंग छात्रा की पेड़ से लटकती मिली लाश, दो दिनों से थी गायब

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। बीई की छात्रा की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। छात्रा दो दिनों से लापता थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज उसकी पेड़ पर फांसी से लटकती हुई लाश मिली है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

कोरबा की रहने वाली स्वाती साहू बिलासपुर के कोनी में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले दो दिनों से वह लापता थी। जिसकी गुमशुदगी कोनी थाने में दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।

आज इंजीनियरिंग कॉलेज के कैम्पस में पानी टँकी के पास अज्ञात व्यक्ति की डेथ बॉडी पेड़ से लटकती हुई मिली। लोगो की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुँची और मृतिका की पहचान गुमशुदा छात्रा स्वाति साहू के रूप में की। इस संबंध में कोनी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मृतिका की गुमशुदगी दर्ज थी। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी और उसका लोकेशन भी निकाल रही थी। आज उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version