बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, रमेश बैस को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफा स्वीकार करने के साथ रविवार को नई नियुक्ति की है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त), सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, झारखंड का राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर नियुक्त किया गया है.

जानिए कौन हैं बिस्वा भूषण हरिचंदन

88 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वे भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रहे। उन्होंने ने 1971 में जनसंघ के साथ अपना सियासी पारी शुरू किया था। 1977 में जनता पार्टी गठित होने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे। 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे।

सीएम भूपेश ने नियुक्ति का किया स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये राज्यपाल की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा – मैं छत्तीसगढ़ की ओर से हमारे नये संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लिखा – प्रदेश की पुण्य धरा पर विश्वभूषण जी का स्वागत है। मुझे विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ संविधानिक अधिकारों की दिशा में सशक्त होगा।

इन राज्यों में भी राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए…

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल

2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (राज्यपाल सिक्किम)

3. सीपी राधाकृष्णन (राज्यपाल झारखंड)

4. गुलाब चंद कटारिया (राज्यपाल असम)

5. शिव प्रताप शुक्ला (राज्यपाल हिमाचल प्रदेश)

6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल

7. रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर (राज्यपाल आंध्र प्रदेश)

8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन नगालैंड के राज्यपाल

9. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मेघालय के राज्यपाल

10. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के राज्यपाल

11. बिस्वा भूषण हरिचंदन (राज्यपाल छत्तीसगढ़)

12. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर के राज्यपाल बनाया गया है।

Exit mobile version