
बिलासपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस कस्टडी में एक 50 साल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में तारबाहर पुलिस एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके लाई थी। बुधवार सुबह
जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी श्याम मोहदीकर (50) के खिलाफ तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोहदीकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। इस पर पुलिस सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी।
पेट्रोलिंग गाड़ी के बजाए ऑटो का इंतजार
बताया जा रहा है कि सुबह जब थाने में श्याम मोहदीकर को अचेत होकर गिरते देखा गया, तब पुलिसकर्मी उसे नौटंकी समझते रहे। लेकिन, वह गिरने के बाद उठ नहीं पाया और बेहोश हो गया। इस दौरान थाने में मौजूद एसएसआई शैलेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ उसे पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी में अस्पताल लेकर जाने के बजाए ऑटो बुलाने में लगे रहे। जब तक पुलिसकर्मी ऑटो लेकर थाना पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर निकले, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह लॉकअप में ही सो रहा था। इस दौरान थाने में गिने-चुने पुलिसकर्मी ही थे। बुधवार की सुबह उसने खड़े होने की कोशिश की, लेकिन लॉकअप में ही गिर पड़ा। जब बहुत देर तक उसके शरीर में हरकत नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी तारबाहर टीआई मनोज नायक को दी गई। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजन को इसकी सूचना दे दी है।
पत्नी को रात 11.30 बजे तक बैठाकर रखा
धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर TI मनोज नायक के साथ ही पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोपी की पत्नी रीना मोहदीकर ने बताया कि उनके पति को पुलिस ने मंगलवार शाम 7 बजे गिरफ्तार कर लिया था। वो मंगलवार को अपने रिश्तेदार के यहां मुंगली में थी। इसके बाद उन्हें भी पुलिस ने मुंगेली से बुलाया। उन्हें देर रात 11.30 बजे तक थाने में बैठाकर रखा गया था। फिर बाद में छोड़ा गया।
महिला बोली- पत्नी को देखने भी नहीं दिया गया
बुधवार की सुबह पुलिस ने रीना मोहदीकर को उसके पति की मौत की सूचना दी। जब वह जिला अस्पताल पहुंची, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। उन्होंने बताया कि पति रात में एकदम स्वस्थ्य थे। इस दौरान उन्होंने अपने पति के शव को दिखाने के लिए कहा, तब पुलिस ने शव को दिखाने से भी मना कर दिया।