
मरवाही। मरवाही वन मंडल में इन दिनों जहां हाथियों के हमले से लगातार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं वन विभाग की अनदेखी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। बता दे मरवाही वन मंडल के वन जीव सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहा है, ताजा नजारा मरवाही के दानी कुंडी का है जहां हिरण के बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला।
इस घटना के बारे में जब मरवाही वन मंडल के सक्षम अधिकारियों से जब बात करना चाहा तो तो वह साफ तौर पर बचते हुए नजर आए। बता दें बीते दिनों मरवाही वन मंडल के रूमगा मे महुआ बीनने गई 8 साल की बच्ची को हाथियों ने कुचल दिया था जिस की मौके पर ही मौत हो गई थी ।