प्रियांशु के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, अग्रवाल समाज ने निकाला जुलुस, SP के नाम सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. अग्रवाल समाज के लोगों ने आज यानी सोमवार को अग्रसेन भवन जवाहर नगर में उपस्थित होकर एकजुटता दिखाई. समाज ने प्रियांशु के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. समाज के लोगों ने जुलुस निकालकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है.

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज ने सांकेतिक मौन जूलूस निकाला. विधानसभा सत्र होने की वजह से एसपी अपने कार्यालय में नहीं थे और जुलूस की अनुमति न होने के कारण प्रशासन द्वारा रोकने पर रजबंधा मैदान के पास एडीएम और सीएसपी को एसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर जूलूस समाप्त कर दिया गया. अधिकारयों ने प्रियांशु के हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. साथ ही शहर में फैल रहे नशे के व्यापार पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

Exit mobile version