मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक जेल, तिहाड़ जाएंगे

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को दिल्ली की ​​​राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को तिहाड़ में रखा जाएगा। स्पेशल CBI जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। हालांकि CBI के वकील ने कहा कि सिसोदिया की और रिमांड नहीं मांग रही है, लेकिन अगले 15 दिनों में दोबारा कस्टडी मांगी जा सकती है।

पहले दो दिन बढ़ाई गई थी CBI रिमांड

इसके पहले 4 मार्च को कोर्ट ने सिसोदिया की CBI रिमांड दो दिन 6 मार्च तक के लिए बढ़ा दी थी, जो सोमवार को खत्म हो गई। हालांकि, CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी। सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को दोपहर 2 बजे फैसला सुनाएगा।

CBI ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को उनकी कोर्ट में पेशी हुई थी, यहां से सिसोदिया को 5 दिन की CBI रिमांड पर भेजा गया था।

Exit mobile version