देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 49 हजार मरीज बढ़े

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14.36 लाख के पार हो गया है। रविवार को 48 हजार 931 केस आए। यह संक्रमितों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शनिवार को पहली बार 50 हजार 72 संक्रमित बढ़े थे। लगातार 5 दिन से 45 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। लगातार चौथे दिन 48 हजार से ज्यादा मामले बढ़े। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 931 केस सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 14 लाख 36 हजार 18 हो गई है।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई। 24 घंटे में 31 हजार 501 संक्रमित ठीक हुए। रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 9 लाख 18 हजार 734 हो गई है। इस बीच, संक्रमण से 32 हजार 810 मरीजों की मौत भी हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 9431 मामले महाराष्ट्र में आए। 7627 नए मरीजों के साथ तमिलनाडु दूसरे नंबर पर रहा। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।