
पंच ने बताया कि जिले की सीता नदी से रेत का अवैध का कारोबार और परिवहन जोरो से जारी है। खनिज विभाग की लापरवाही से रेत माफिया बेखोफ हो गए है। यहां कई बार लड़ाई झगड़ा मारपीट बलवा तक की नौबत आ चुकी है। अब अवैध परिवहन को रोकने की कोशिश करने वाले जनप्रतिनिधि, अधिकारियों पर ही गाड़ी चढ़ाने लगे हैं।
बाइक से नहीं कूदता तो जान चली जाती
जानकारी के मुताबिक, रेत उत्खनन को रोक रहे पंच पर ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। यदि समय रहते वह अपनी गाड़ी से नहीं कूदता तो जान जा सकती थी। वार्ड पंच का पैर में चोट आई है।जिसे उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर इलाज कर नगरी शासकीय अस्पताल रेफर किया गया।घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
जानकारी लगते ही तहसीलदार ने ट्रैक्टर ड्राइवरों का चालन बनाया है। ऐसा कृत्य करने वाले के खिलाफ ग्रामीण जन काफी आक्रोशित है। तहसीलदार ने ट्रैक्टरों को अवैध रेती परिवहन करने के चलते जब्ती बनाकर सिहावा थाने में खड़े कर दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है