गरियाबंद। गरियाबंद जिले से बेहद ही दुःखद खबर सामने आ रही है, जिसमे एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। आपको बता दें कि गाड़ी में सवार 5 अन्य लोग भी इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके से मिली जानकारी अनुसार यह हादसा टायर फटने की वजह से हुआ है। जिसमे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हुई है।
जानकारी की अनुसार टायर फटने से यह बोलेरो गाड़ी रफ़्तार में होने के कारण लगभग 5 बार पलट जाती है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी गंभीर होगी। यह भीषण हादसा गरियाबंद जिले के NH 130 सी धवलपुर मोड़ के पास हुआ है। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।