डोंगरगढ़ में करवारी गांव के एक फार्म हाउस से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई

Chhattisgarh Crimesराजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में करवारी गांव के एक फार्म हाउस से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने छापेमारी में 432 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। इसके अलावा खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और लगभग 4 हजार होलोग्राम भी मिले हैं।जांच में सामने आया है कि, यहां अवैध शराब की पैकेजिंग और वितरण का काम चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, यह एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है। इस सिंडिकेट में कुछ राजनेता, स्थानीय प्रभावशाली लोग और पुलिस अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

 

आबकारी विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी उप निरीक्षक डोंगरगढ़ वृत्त प्रभारी अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। राजनांदगांव के पूर्व सहायक आबकारी आयुक्त यदुनंदन राठौर और मंडल प्रभारी संदीप सहारे को नोटिस जारी किया गया है। दोनों को 7 दिन में जवाब देना होगा।

 

जांच में हो सकते हैं कई खुलासे

 

आबकारी आयुक्त रायपुर ने नोटिस में कहा है कि यह विभागीय लापरवाही का मामला है। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और सिविल सेवा नियम 1966 का उल्लंघन है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में शामिल लोगों के मोबाइल और वॉट्सऐप चैट की जांच से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Exit mobile version