मेकाहारा में दो दिन पहले अधीक्षक बनाये गये डॉ. नेरल हटाये गये, अब डॉ. एसबीएस नेताम को जिम्मेदारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग में निर्णय लेने की प्रक्रिया गजब है। विभाग ने 48 घंटे के भीतर रायपुर के डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) दो अधीक्षक बदल दिए। शनिवार को जारी एक आदेश से सरकार ने डॉ. अरविंद नेरल को अधीक्षक पद से हटा दिया है। अब रेडियो डायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसबीएस नेताम को अस्पताल का नया अधीक्षक बनाया गया है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर डॉ. विनीत जैन को अस्पताल अधीक्षक पद से हटाया। उनकी जगह पर पैथोलॉजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अरविंद नेरल को अधीक्षक बनाया गया। दो दिन भी नहीं बीता था कि सरकार ने इस आदेश में संशोधन कर दिया। अब रेडियो डायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसबीएस नेताम नए संयुक्त संचालक-सह अस्पताल अधीक्षक होंगे। डॉ. नेताम के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पैथोलॉजी विभाग के प्राध्यापक डाॅ. अरविंद नेरल संयुक्त संचालक-सह-अस्पताल अधीक्षक के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे। इतनी जल्दी अधीक्षक बदलने से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Exit mobile version